Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसपा के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव नामित होने पर यासिर हयात...

सपा के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव नामित होने पर यासिर हयात को लोगों ने दी बधाइयां

जलालपुर अम्बेडकरनगर। प्रसपा के प्रदेश महासचिव रहे जनपद के यासिर हयात को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोo इक़बाल खां ने अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया है ।उससे पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने यासिर हयात को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। राष्ट्रीय सचिव बनने से लखनऊ से लेकर जिले तक पार्टी के पदाधिकारियों व शुभचिंतकों ने बधाई दिया। यासिर हयात ने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ सभी वरिष्ठ नेताओं का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं और पार्टी को प्रदेश भर में मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments