Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस में हुड़दंग करने वालों...

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। आगामी 12 रबीउल अव्वल (बारह वफात) एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्मनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान, मौलाना और संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। पुलिस ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि 12 रबीउल अव्वल (बारह वफात) का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस सुरक्षा और सहयोग के लिए हर समय तत्पर है।

उन्होंने जुलूस के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि जुलूस में किसी भी तरह का हुड़दंग या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में मंजूर अहमद, रजा हैदर, ग्राम प्रधान मोहम्मद आलम, आफताब हुसैन, मो. सलीम, इसरार रहमत, अनवर अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version