Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के गीत, शहीदों के बलिदान को किया...

तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के गीत, शहीदों के बलिदान को किया नमन

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व और विकास निषाद के संयोजन में मंगलवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरस्वती स्कूल से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवाजी तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ ही देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती है। विकास निषाद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में तिरंगे ने देशवासियों को एकजुट करने का काम किया था। आज भी तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिवाजी तिराहे पर राष्ट्रगान के बाद तिरंगा लहराकर यात्रा का समापन किया गया। पूरे यात्रा मार्ग पर डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।

इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, जिला पर्यावरण समिति सदस्य केशव श्रीवास्तव, डॉ. शिवपूजन वर्मा, शाश्वत मिश्र, मानिक चंद सोनी, देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडेय, महेंद्र प्रताप चौहान, ओमप्रकाश पांडेय, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, सीतल सोनी, आशाराम मौर्य, सुरेंद्र सोनी, गिरीश जायसवाल, दीपचंद सोनी, जितेंद्र शिल्पी, डेविड गोरे, लालचंद, विकास सोनकर, दिलीप यादव, गौरव उपाध्याय, शिवम आर्या, विपिन पांडेय, अनुज सोनकर, विक्की गौतम, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, गोपाल सोनकर, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, रेनु प्रजापति, विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी, मनीष सोनी, रामदौर मिश्र, सुरेंद्र सोनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version