Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, कार्रवाई की मांग

सड़क पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, कार्रवाई की मांग

0

आलापुर अंबेडकरनगर। राजेसुलतानपुर से जहांगीरगंज जाने वाली मुख्य सड़क से जुड़े संपर्क मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोहड़ा भट्ट, समडीह, जगदीशपुर, कादीपुर जाने वाले मार्ग की पटरियों पर लोगों ने मकान व अन्य निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं। इसके चलते राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार विभागीय कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कोहड़ा भट्ट–देवरिया संपर्क मार्ग पर कई स्थानों पर पटरियों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। देवरिया केवटाही के पास तो स्थिति इतनी खराब है कि दो वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। हाल ही में देवेन्द्र शर्मा बाइक से गुजरते समय असंतुलित होकर गिर पड़े थे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते जहां चारपहिया वाहन आने पर दोपहिया को निकलने में दिक्कत होती है, वहीं कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। रामप्रकाश, प्रमोद, सोनू, प्रदीप पांडेय, संतराम समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

इस संबंध में अवर अभियंता संतविजय यादव का कहना है कि शिकायत की जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version