◆ एक्सरे टेक्निशियन प्रथम वर्ष का छात्र मो सरफराज हिरासत में, मोबाइल–लैपटॉप खंगाल रहीं जांच एजेंसियां
अयोध्या। दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार और शनिवार की रात एक हस्तलिखित नोट मिलने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। नोट के शीर्ष पर गोल घेरे में हिंदी में “बम बनाने की विधि“ लिखा है। इसके साथ कथित तौर पर बम के चित्र और अन्य जानकारियां भी अंकित थीं। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने एक्सरे टेक्निशियन प्रथम वर्ष के छात्र मो. सरफराज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।



