Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित कर पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की मनाई गई...

कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित कर पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की मनाई गई 136 वीं जयन्ती


अंबेडकर नगर। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की 136 वीं जयन्ती कार्यक्रम जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। यह जयंती प्रत्येक वर्ष 10 सितम्बर को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बाबू राम, अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा भारत रत्न पंडित गोबिंद बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जन्म 10 सितम्बर 1887 को हुआ था। पंत जी प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के गृहमंत्री थे।सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। इसके अतरिक्त उप जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त के जंयती पर विस्तार से चर्चा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments