हल्की सी बरसात में जलमग्न हुई पदुमपुर बाजार की सड़क, जिम्मेदार मौन
जिसकी वजह से दुकान पर खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों को भारी समस्याओं सामना करना पड़ रहा है। वहीं छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सवाल यह नहीं है कि यह समस्या एक दिन की है यह पूरी समस्या बरसात के समय में और भी ज्यादा हो जाती है। यदि पूरे बाजार में बनाई गई नाली की निकासी कहीं पर दी गई होती तो यह समस्या ज्यादा उत्पन्न नहीं होती लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही कहें की जहागीरगंज विकासखंड के अधिकारियों का विकास। कोई अपनी जिम्मेदारी को लेने को तैयार नहीं है। इस विषय में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि जांच कर समस्या का समाधान कराएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पदुमपुर बाजार ग्राम सभा के अंतर्गत आता है जिसकी रखरखाव की जिम्मेदारी जहागीरगंज ब्लॉक के अंतर्गत आती है