Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, तैयारियां पूरी

एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, तैयारियां पूरी

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। किसानों की सुविधा के लिए जलालपुर नगर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर एक नवंबर से धान की खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केंद्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस बार सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार ए-ग्रेड धान की खरीद 2389 प्रति क्विंटल तथा सामान्य धान की खरीद 2369 प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। धान क्रय केंद्र के सचिव अभिषेक ने बताया कि इस केंद्र को पांच हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तौल मशीन, बारदाना और भुगतान की डिजिटल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सचिव ने कहा कि सभी किसानों से अपील है कि वे धान बिक्री के समय पंजीकरण, भूमि अभिलेख और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

धान खरीद कार्य की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक निगरानी समिति का गठन भी किया गया है। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा क्रय केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि खरीद कार्य समय पर और सुचारु रूप से संपन्न हो।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धान क्रय केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपने उत्पाद के उचित मूल्य की प्राप्ति होगी और उन्हें मंडियों या बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version