Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक घायल , मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक घायल , मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकरनगर। नगर स्थित साहब तारा मोहल्ले में पट्टीदारो मे रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल होगया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता,पुत्र व पत्नी के विरुद्ध  धारदार हथियार से हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साहबतारा निवासी सुनील सोनी ने पुलिस से शिकायत किया है कि रविवार की रात विपक्षी ओमप्रकाश सोनी उस की पत्नी अंजली सोनी व पुत्र अमन लाठी डंडे से पिटायी करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि विपक्षियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि शिकायत लेकर थाना जाओगे तो जान से मार दूंगा। धमकी से उस का पूरा परिवार दहशत है। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments