Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी बीच जलालपुर रफीगंज रोड पर गड़ेसर मोड़ पर एक संदिग्ध युवक दिखायी पड़ा जिस की तलाशी ली गयी तो उस के पास से एक अदद देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील पुत्र हरीलाल निवासी नसोपुर डिहवा थाना जलालपुर बताया। गिरफ्त में आये युवक के विरुद्ध पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।गिरफ्तार कर्ता टीम मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव सागर,कांस्टेबल अशोक कुमार बिन्द,विजय प्रताप रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments