योगी सरकार ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए। मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया था। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे समय सक्रिय रहीं, जिससे कोई अव्यवस्था नहीं हुई। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए भीड़ पर नजर रखी गई। इसके अलावा जगह-जगह पेयजल, छाया और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।