Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम के निर्देश पर दुष्कर्म पीड़ित परिवार को दिया गया पांच लाख...

सीएम के निर्देश पर दुष्कर्म पीड़ित परिवार को दिया गया पांच लाख का चेक


◆ बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान व तहसीलदार मिल्कीपुर ने सौंपा चेक


 कुमारगंज,अयोध्या। अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ गैर संप्रदाय के युवक द्वारा की गई दुष्कर्म की घटना के 7 दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान व तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से 5 लाख का आर्थिक सहयोग का चेक प्रदान किया।

चेक प्रदान करने के बाद बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने बताया कि 9 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित के परिवार की मुलाकात कराई गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की सभी मांगों को मानते हुए 5 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान करने की बात कही थी उसी के क्रम में  चेक प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पीड़िता के घर पर पशु सेड, बिजली, सड़क तथा कृषि पट्टा के साथ अन्य सभी मांगों को शीघ्र प्रशासन द्वारा पूरा कर दिया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, अमानीगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह , सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, अजय सिंह प्रधान, अजीत मौर्य पीड़िता के गांव के आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments