Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का...

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव


कुमारगंज, अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर के पूरे पांडे गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

       गांव निवासी बिट्टू पुत्र अभिराम उम्र लगभग 19 वर्ष अपनी मां और बहन के साथ घर पर रहता था। उसके भाई और पिता रोजगार के सिलसिले से बाहर रहते हैं। सुबह मां और बहन सोकर उठीं तो देखा कि बिट्टू फंदे से लटका हुआ है देखते ही चीख पुकार मच गई । आनन-फानन में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। खण्डासा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है कुछ ग्रामीणों का दबी जुबान से कहना है कि युवक का किसी युवती से अवैध संबंध था जिसके चलते ही युवक ने आत्महत्या कर ली।  थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments