Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा प्रमुख के जन्म दिन पर 151 महिलाओं को अंगवस्त्र देकर किया...

सपा प्रमुख के जन्म दिन पर 151 महिलाओं को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित


◆ जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में काटा केक, मंडलीय चिकित्सालय में मरीजों को बांटे फल


अयोध्या। सपा राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं के साथ केक काटा। जिलाध्यक्ष द्वारा 151 महिलाओं को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया। रीडगंज चौराहे पर 51 किलो लड्डू का वितरण किया। पार्टी कार्यालय पर वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। यह संकल्प लेकर काम करना है। इसी के साथ ही डॉक्टर लोहिया इंटर कॉलेज एवं सरदार पटेल विद्यालय में 51 वृक्ष लगाए। मंडलीय अस्पताल दर्शन नगर में मरीज को फल भी वितरण किया गया ।

सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पूरे जिले में सपा प्रमुख का जन्मदिन मनाया गया। एक से 7 जुलाई तक पीडीए पखवाड़ा के तहत जिले में वृक्षारोपण किया जाएगा । इस अवसर पर पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, बख्तियार खान, जेपी यादव ओपी पासवान, राजेश पटेल, आकिब खान, रामजी पाल, छोटे लाल यादव, बाबूराम गौड, सरोज यादव, दान बहादुर सिंह, अंसार अहमद बबन, मो असलम, विशाल यादव, शावेज जाफरी, ओपी राव, डॉ घनश्याम यादव, छगू यादव, प्रवीण राठौर, रामदुलारे यादव, गोविंद यादव, इश्तियाक खान, रोहित यादव भल्लू, कमलेश सोलकी, मंजीत यादव, सूर्यभान यादव जितेंद्र यादव, इश्तियाक खान, योगेंद्र प्रताप यादव योगी, शंकर जीत यादव, मायाराम यादव सुनीता कोरी, दातादीन यादव, राजेश यादव, फूलचंद यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments