Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने 115 मठ-मंदिरों में संतों का किया सम्मान,...

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने 115 मठ-मंदिरों में संतों का किया सम्मान, 65 दीप जलाकर दिया समरसता का संदेश

0

अंबेडकर नगर। गुरु पूर्णिमा (महर्षि वेदव्यास जयंती) एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर में समरसता संकल्प अभियान के तहत विभिन्न मठ-मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान संतों, महंतों एवं पुजारियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। साथ ही गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 65 दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश दिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन तथा जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव और सुरेश कन्नौजिया के संयोजन में आयोजित कार्यक्रमों के तहत कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उतरेथू बाजार स्थित हनुमान मंदिर में भी संत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। महर्षि वेदव्यास ने वेद, पुराण और महाभारत जैसे ग्रंथों की रचना कर मानवता को ज्ञान का अमूल्य प्रकाश दिया, जबकि संत रविदास ने समता, सामाजिक समरसता, प्रेम और मानव सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि 65 दीपों का प्रज्ज्वलन सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और मानवता के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले के 115 मठ-मंदिरों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संतों, महंतों एवं पुजारियों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रमों में विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ‘मिंटू’, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version