Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सहयोग फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त संग्रहित

सहयोग फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त संग्रहित

0

◆ सीओ ने किया शुभारंभ, रक्तदान को बताया मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सहयोग फाउंडेशन, जलालपुर के तत्वावधान में बुधवार को डी.डी. एकेडमी परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकता है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को सशक्त करते हैं।

शिविर संयोजक आशुतोष सिंह ने बताया कि सहयोग फाउंडेशन पिछले दस वर्षों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। इस बार शिविर में 25 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 23 लोग रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

रक्तदान करने वालों में विशाल सोनी, सौरव कुमार, विवेक सिंह, शोएब अख्तर, आमिर सोहेल, प्रिंस पटेल, गौरव मौर्य, आशीष जैन, अमोद कुमार, अखिलेश मिश्रा, राणा उदय सिंह, जुबेर अहमद, अहमद अयाज, मोहम्मद अंजर, अनुराग बरनवाल, प्रदीप कुमार सोनी, सुनील कुमार सोनी, मदन सिंह (बंटी), रवि गुप्ता, मनदीप सिंह, मोहम्मद शारिब, मोहम्मद राशिद तथा प्रहलाद शर्मा शामिल रहे।

शिविर में केयर इंडिया के इसहाक अंसारी और आभा फाउंडेशन के विपिन दुबे सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के रक्त केंद्र की टीम ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी निभाई। टीम में डॉ. जे.पी. वर्मा, लैब टेक्नीशियन राजकुमार, काउंसलर दीपक नाग, कृष्णकांत, कशिश, समीना, आकांक्षा, श्रेजल, अरुण, चालक शिव बहादुर और खुशीराम शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सहयोग फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version