Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबुद्ध पूर्णिमा पर भाजपाईयों ने किया भगवान बुद्ध को नमन

बुद्ध पूर्णिमा पर भाजपाईयों ने किया भगवान बुद्ध को नमन


अयोध्या। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन त्याग, करुणा और अहिंसा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने के लिए हमें उनके सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों की सेवा कर बुद्ध के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानवता को सत्य, अहिंसा और मध्यम मार्ग का संदेश दिया, जो आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में उनके उपदेशों को आत्मसात कर एक समरस और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन आत्मचिंतन और सदाचार अपनाने का संदेश देता है। मौके पर अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, अशोक कसौंधन, हरभजन गौड, अमल गुप्ता , तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, सुशील मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments