Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशराब की आदत पर टोकने से नाराज भतीजे ने की थी चाचा...

शराब की आदत पर टोकने से नाराज भतीजे ने की थी चाचा की हत्या


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव में 26 अप्रैल की रात हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक के ही भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में जैतपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
बताया जाता है कि आशापार निवासी संतोष कुमार तिवारी (48) पुत्र रामसूरत तिवारी पर 26 अप्रैल की रात करीब एक बजे अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कमला देवी ने तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति बनियान और लोअर पहने घर में घुसा और हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने शुक्रवार तड़के आशापार ट्रांसफार्मर के पास नहर पुलिया से आरोपी मोनू उर्फ इंद्रमणि तिवारी (32) पुत्र स्व. माता प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कुल्हाड़ी का वेट बरामद हुआ है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने की आदत को लेकर चाचा उसे अक्सर डांटते-फटकारते थे और अपमानित करते थे। साथ ही उसकी शादी में भी बाधा बनते थे। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments