Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबड़े मगंलवार पर, जगह जगह हुआ भंडारे का आयोजन

बड़े मगंलवार पर, जगह जगह हुआ भंडारे का आयोजन


जलालपुर अंबेडकर नगर। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को नगर व क्षेत्र में लोगों द्वारा जगह-जगह शरबत वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम लोगों ने पहुचकर प्रसाद ग्रहण किया। विदित हो कि मंगलवार का तो हिंदू धर्म में विशेष महत्व है ही लेकिन ज्येष्ठ माह के मंगलवार का अति महत्व होता है इस दौरान ज्येष्ठ माह में पडने वाले मंगलवार को लोगों द्वारा पूजा अर्चन कर भंडारे व शरबत वितरण का आयोजन किया जाता है। जहां तमाम श्रद्धालु पहुंचकर  शरबत व भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये । इसी कड़ी में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को जलालपुर, मालीपुर समेत तमाम स्थानों पर स्टाल लगाकर शरबत वितरण किया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया । मालीपुर चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सुनील कुमार मिश्रा, डॉक्टर अंशुमान मिश्रा, मंगल मिश्रा, अंकुर सिंह ,जय मिश्रा, शिवम शुक्ला, पियूष उपाध्याय, सुभाष तिवारी आदि शामिल रहे वही जलालपुर में गोयल साड़ी सेंटर व आनंद जायसवाल द्वारा शरबत वितरण किया गया जबकि जलालपुर नगर के यादव चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पर शरबत वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पहुंचकर शरबत व प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments