Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत


जलालपुर, अम्बेडकर नगर।  कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के जलालपुर-बसखारी मार्ग पर बैंक से पैसा निकालने जा रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खुरमुल्लीपुर गांव निवासी कैता देवी (65) पत्नी राम किशोर गुरुवार को जलालपुर-बसखारी मार्ग पर जीवत के पास स्थित बैंक में पैसा निकालने जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मौके पर मौजूद राहगीरों व परिजनों की मदद से घायल महिला को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद राहगीरों ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक चालक की पहचान खुरमुल्लीपुर गांव निवासी मटरू चौहान के रूप में हुई है। कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments