Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर।  पैदल जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।बाजारवासियो ने घायल  को निजी वाहन से सामुदायिक केंद्र नगपुर ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया।दुर्घटना कोतवाली के मंगुराडिला चौराहे के पास बीते गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब घटित हुई।मंगुराडिला ग्राम पंचायत के मजरे डड़वा निवासी बुजुर्ग नंदलाल चौहान शाम को बाजार से पैदल घर जा रहा था।इसी दौरान बसखारी की तरह से तेज गति से आ रहा बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। टक्कर से बुजुर्ग नंदलाल सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ा और गंभीर चोट आयी।बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजेश्वर वर्मा सिपाही केशव सिंह ने घटना की जांच पड़ताल कर बाइक कोतवाली लाए।कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि बाइक के बारे मे पता की जा रही है।अभी कोई तहरीर नही मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments