Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवृद्ध ने बच्ची के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार कर...

वृद्ध ने बच्ची के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकरनगर। पुलिस ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

मामला कटका थाना क्षेत्र के एक गांव का है।   गांव के एक दुकान पर सामान लेने गई एक सात वर्षीय बालिका से 60 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार राजेंद्र गिरी पुत्र त्रिभुवन गिरी अश्लील हरकत करने लगा। पीड़ित बच्ची सामान छोड़ कर घर पहुंच रो रोकर पूरी जानकारी अपने परिजनों को दिया।  पीड़ित बच्ची के पिता ने कटका  पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराया।  कटका पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। मामला में कटका  पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रतना गाँव के मोड से आरोपित राजेंद्र गिरी पुत्र त्रिभुवन गिरी निवासी चकिया थाना कटका  को धारा 354 (ख)/506 आईपीसी व 9M/10 पाक्सो एक्ट  में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments