Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से की औपचारिक मुलाकात

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से की औपचारिक मुलाकात

अंबेडकर नगर। उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व मंडलीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक  गिरीश कुमार सिंह से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया।जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक से विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए मांग की है कि   एनपीएस कटौती अति शीघ्र शिक्षकों के खाते मे भेजा जाय। कुछ शिक्षकों के चयन वेतनमान व प्रोन्नति वेतनमान अभी लम्बित है उसका अति शीघ्र निस्तारण किया जाय।मूल्यांकन पारिश्रमिक के अवशेष अति शीघ्र शिक्षकों के खाते में ट्रांसफर किया जाय।

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने अति शीघ्र समस्त समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अखिलेश प्रताप सिंह, सुशील कांत दुबे, मनोज कुमार सिंह, संजय तिवारी ,डा. के पी राय, महेन्द्र यादव आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments