Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिकायतों को गंभीरता से ले अधिकारी : जिलाधिकारी

शिकायतों को गंभीरता से ले अधिकारी : जिलाधिकारी

अंबेडकर नगर। जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया।

      तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थित में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें।

     तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 26 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, उप जिलाधिकारी टांडा दीपक वर्मा तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

      तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 78 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से 04 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 74 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

   तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 54 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिसमें से 13 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 41 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

       तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 02 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष 33 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।

       तहसील आलापुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 27 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 24 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments