Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआईएमए की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

आईएमए की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन


◆ डा. आरके बनौधा अध्यक्ष व डा. प्रवीण मौर्या को सचिव पद की दिलाई गई शपथ


अयोध्या। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक होटल सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दीपावली सेलीब्रेशन भी किया गया। आयोजन में चिकित्सकों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम का आनंद उठाया।
फिजिशियन डॉ. ए.के. राय ने डा. आर. के. बनौधा को अध्यक्ष और डा. प्रवीण कुमार मौर्या को सचिव पद की शपथ दिलाई। आइएमए के सभी उपस्थित चिकित्सकों ने शपथ ग्रहण करने पर अध्यक्ष और सचिव को माला पहनाकर शुभकामनायें दीं।
कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. अफरोज खान, डा. हरिओम यादव, डा. नानक शरण, डा. डी.आर. भुवन, डा. एस.के. पाठक , डा. अब्दुल कलाम, डा. आशीष श्रीवास्तव, डा. विपिन वर्मा, डा. जयगोविन्द, डा. सैयदा रिज़वी, डा. बी लाल, डा. अरूण वर्मा, डा. शिशिर श्रीवास्वत, डा. आर0के0 सिन्हा, डा. धर्मेन्द्र राय , डा. मधुकर, डा. अल्का राय, डा. रंजू बनौधा, डा. चितरंजन वर्मा, डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा.ए.के. श्रीवास्तव, डा.यश प्रसाद, डा. कुमार वैभव, डा. शशांक वर्मा, डा. सत्येन्द्र वर्मा , डा. पवन पाण्डेय आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments