Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री टीवी मुफ्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों को पोषक आहार...

प्रधानमंत्री टीवी मुफ्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों को पोषक आहार किया गया वितरित

मिल्कीपुर, अयोध्या। प्रधानमंत्री टीवी मुफ्त भारत अभियान के तहत सीएचसी मिल्कीपुर पर क्षय रोगियों को बुधवार को पोषक आहार से भरा किट वितरित किया गया। सीएचसी मिल्कीपुर पर आयोजित प्रधानमंत्री टीब मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के लगभग 50 क्षय रोगियों को पोषक आहार किट वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला क्षय रोग अधिकारी आर के सक्सेना तथा संयोजक वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मिल्कीपुर अवधेश शर्मा रहे। अभियान के तहत क्षेत्र के क्षय रोगियों को चना, मूंगफली, गुड तथा लाई से भरी किट वितरित की गई जिसमें लाई की मात्रा अधिक की गई थी। मिल्कीपुर क्षेत्र से आए क्षय रोगियों में चर्चाओं का बाजार गर्म था कि पोषक आहार से भरे किट को बड़ा बनाने के लिए लाई की मात्रा अधिक की गई है। जबकि पोषक आहार में लाई नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर के सक्सेना ने बताया की क्षय रोगियों को प्रतिमाह पांच सौ रुपए पोषक आहार के लिए सरकार द्वारा दिया जा रहा है। पिछले वर्ष महामहिम राज्यपाल द्वारा क्षय रोगियों को पोषक आहार वितरित किए जाने की भी शुरुआत की गई थी। जिस के क्रम में बुधवार को सीएचसी मिल्कीपुर पर कार्यक्रम आयोजित कर पोषक आहार किट क्षय रोगियों में वितरित की गई। क्षय रोगियों को ऐसा पोषक आहार मिलना चाहिए जिसमें हाई प्रोटीन की मात्रा अधिक हो। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षय रोगी को गोद ले सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अहमद हसन किदवई, डॉ पंकज श्रीवास्तव सहित क्षय रोगी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments