Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहॉट एयर बलून के जरिये अब 250 फीट की ऊंचाई से निहारिये...

हॉट एयर बलून के जरिये अब 250 फीट की ऊंचाई से निहारिये अयोध्या


◆ एक साथ बैठ सकेंगे चार लोग, नया घाट के हेलीपैड पर मिलेगी सुविधा


◆ आसमान से दिखेगा रामलला का भव्य मंदिर, हनुमानगढ़ी और सरयू का खूबसूरत तट


अयोध्या। रामनगरी आने वाले श्रद्धालु अब 250 फीट उंचाई से अयोध्या को निहार सकेंगे। अयोध्या में हॉट एयर बैलून की शुरुआत हुई है। बैलून में बैठने के बाद सैलानी ऊंचाई से अयोध्या का भव्य नजारा देख सकेंगे। नया घाट हैलीपैड पर बुधवार को इसकी शुरूआत की गई। हांलाकि बुधवार को तेज हवा के कारण बैलून उड़ नही पाया। अयोध्या विकास प्राधिकरण और पुष्पक एडवेंचर की मदद से इस सुविधा को प्रारम्भ किया गया है। हॉट एयर बैलून का उद्घाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मण्डलायुक्त गौरव दयाल व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय ने किया।


10 मिनट की राइड, 999 रुपये है किराया


अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि हॉट एयर बैलून एक एडवेंचर है। इसमें 10 मिनट की राइड होगी। ऊपर से रामलला का मंदिर, कनक भवन व सरयू का अद्भुत नजारा देखने के लिए 999 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ेंगे। इसमें एक साथ चार लोग ही बैठ सकेंगे, जिसमें एक पायलट भी होगा।


आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगेः मंडलायुक्त


मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से मजबूत करने का काम किया जा रहा है। अयोध्या में विभिन्न पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत हॉट एयर बैलून शुरू कराया गया है। यह हवा के रुख के हिसाब से चलता है। आने वाले दिनों में ऐसे कई प्रोजेक्ट अयोध्या में धरातल पर दिखाई पड़ने लगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments