Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने जितना विकास किया है उतना किसी पार्टी ने नहीं किया-...

भाजपा ने जितना विकास किया है उतना किसी पार्टी ने नहीं किया- अर्पणा यादव


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि भाजपा ने जितना विकास किया है उतना किसी पार्टी ने नहीं किया है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से करोड़ों लोग दर्शन कर चुके हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां पर किसान, पार्टी का कार्यकर्ता आज प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा है। यह केवल भाजपा में ही सम्भव हैं। मिल्कीपुर का भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान एक मध्यम वर्ग से आपके ही बीच से हैं। वे आपके गांव का विकास करवाएंगे। मेरे ससुर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी कहते थे कि देश को मोदी जी देश चलाने लायक हैं वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस चुनाव से प्रदेश की सरकार बननी और बिगड़नी नहीं हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ही रहेंगे। भाजपा की ही सरकार में लोगों का विकास हुआ और रोजगार मिला हैं।

   रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव को पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया, उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में आपके आने से यह संदेश देता है कि सभी को बल और संभल मिलेगा, भाजपा के कार्यकर्ताओं को काम करने का संबल प्रदान होगा।

   कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद यादव ने की। संचालन भाजपा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय उर्फ खुन्नू ने किया। इस मौके पर अभिषेक मिश्र, प्रधान काशीनाथ यादव, प्रधान धर्मचंद यादव, शिवराज यादव, ओम प्रकाश यादव के अलावा दर्शनों यादव समाज के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments