Thursday, August 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंत राजू दास की टिप्पणी पर भड़का निषाद समाज, सार्वजनिक माफी की...

महंत राजू दास की टिप्पणी पर भड़का निषाद समाज, सार्वजनिक माफी की मांग


◆ अयोध्या में बढ़ा विवाद, निषाद समाज के जिलाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी


अयोध्या। मछली-भात के मुद्दे पर एक न्यूज चैनल की डिबेट के दौरान हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास की निषाद समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। टिप्पणी को लेकर निषाद समाज में नाराजगी है। समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने महंत राजू दास से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

श्याम लाल निषाद ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति से गलती हुई थी तो उसके खिलाफ टिप्पणी की जानी चाहिए थी, पूरे समाज को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि महंत राजू दास को निषाद समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो निषाद समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और कई लोग फोन कर विरोध प्रदर्शन तथा पुतला फूंकने की मांग कर रहे हैं।

निषाद समाज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हनुमानगढ़ी के महंत हों या कोई अन्य व्यक्ति, पूरे समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।

महंत राजू दास की टिप्पणी को लेकर निषाद समाज की नाराजगी सामने आने के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि विवाद को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments