Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअभविप के नवीन दायित्वधारी कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत

अभविप के नवीन दायित्वधारी कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत


अयोध्या। बाराबंकी में प्रांत अभ्यास वर्ग के बाद अभविप अयोध्या विभाग कार्यालय पर परिचय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नवीन दायित्वधारी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं परिचय संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डॉ आलोक सिंह, आरएसएस महानगर संघ चालक प्रोफेसर विक्रमा प्रसाद पांडे, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई, विभाग संगठन मंत्री बाराबंकी अमन मिश्रा ने सभी नवीन दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया।

अमन मिश्रा को अयोध्या से बाराबंकी विभाग का संगठन मंत्री बनाया गया है। अवध विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय विस्तारक अश्विनी मौर्य को जिला संगठन मंत्री मोहनलालगंज की जिम्मेदारी सौंप गई।

नवीन घोषणाओं में डॉ नागेंद्र सिंह को विभाग प्रमुख, शशांक सिंह विद्यार्थी को विभाग संयोजक, विभाग सहसंयोजक विज्ञेश श्रीवास्तव, विभाग छात्रा प्रमुख निकिता शास्वत, अंकित भारतीय को विभाग संगठन मंत्री, जिला प्रमुख अमित मिश्रा, जिला संयोजक शौर्य प्रताप सिंह, जिला सहसंयोजक हर्षित कौशल, महानगर संगठन मंत्री राजवर्धन सिंह को बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments