Saturday, May 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवनियुक्त मंडल प्रभारी व प्रवासियों का हुआ स्वागत

नवनियुक्त मंडल प्रभारी व प्रवासियों का हुआ स्वागत


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के सहादतगंज स्थित कार्यालय पर नवनियुक्त मंडल प्रभारियों एवं प्रवासियों के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की गई।

कार्यक्रम में अयोध्या मंडल प्रभारी शशि प्रताप सिंह एवं प्रवासी शैलेन्द्र कोरी, देवकाली मंडल प्रभारी हरभजन गौड़ एवं प्रवासी परमानंद मिश्र, पूरा बाजार मंडल प्रभारी तिलकराम मौर्या एवं प्रवासी अरविंद सिंह तथा करियप्पा नगर मंडल प्रभारी बाल कृष्ण वैश्य एवं प्रवासी रवि शर्मा का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारियों और प्रवासियों की नियुक्ति से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, शिवम शुक्ला, अमल गुप्ता, प्रवीण दुबे, ओमिश अग्रहरि, शुभम् श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments