Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, बेहतर सुविधाओं पर जोर

नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, बेहतर सुविधाओं पर जोर

0

अयोध्या। नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगरी अयोध्या में जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी मिलना महत्वपूर्ण दायित्व है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि योजनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी हो सकें। कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए  टीम भावना के साथ कार्य करें। कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version