Tuesday, April 22, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएबीवीपी के साकेत महाविद्यालय की नई इकाई का हुआ गठन

एबीवीपी के साकेत महाविद्यालय की नई इकाई का हुआ गठन

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई इकाई का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष व मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। इकाई पुनर्गठन की शुरुआत महानगर संगठन मंत्री अंकित भारतीय , चुनाव अधिकारी प्रो आशीष प्रताप सिंह व महानगर उपाध्यक्ष डॉ दिनेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया।
चुनाव अधिकारी प्रो आशीष प्रताप सिंह ने मानवेन्द्र सिंह को इकाई अध्यक्ष व रत्नेश कुमार को इकाई मंत्री घोषित किया। इस मौके पर अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठा कर उच्च गुणवत्ता के साथ शैक्षणिक वातावरण बनाना ही इस इकाई का मुख्य उद्देश्य है। इकाई मंत्री रत्नेश ने कहा कि अभाविप ही एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो छात्र छात्राओं को नेतृत्व प्रदान करने में सहायक होता है।
इकाई अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने ज्ञानेंद्र पांडेय, यज्ञकिरण सिंह ,शुभम द्विवेदी ,शोभित सिंह, पलक दुबे, विकास पाठक, विपिन पांडेय को उपाध्यक्ष घोषित किया। आंनद प्रताप सिंह, धुव्र मिश्रा, आदर्श चतुर्वेदी, राहुल गौड़, यश पाठक, अमन गुप्ता ,शिवम को सहमंत्री बनाया। अनुराग शुक्ला और रुचि मौर्या को एसएफडी विकासार्थ विद्यार्थी का संयोजक व प्रांजल और अमित कुमार कोएसएफएस सेवार्थ विद्यार्थी का सयोंजक, दीपांजलि सिंह को राष्ट्रीय कला मंच अभिषेक पांडेय मीडिया संयोजक रुचि सिंह और जय श्रीरावत को छात्रा प्रमुख हर्ष तिवारी को खेल सयोंजक वही यश पांडेय,माता प्रसाद,नीतीश कुमार ,हर्षित ,अभय पांडेय को कार्यकरणी सदस्य बनाया गया है संचालन विभाग कार्यलय मंत्री दुर्गेश तिवारी ने किया । इकाई गठन में साकेत विस्ताक आकाश जी महानगर मंत्री सत्यम दुबे महानगर सहमंत्री अंश जयसवाल उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments