Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाला निर्माण में लापरवाही: नीम का पेड़ गिरा, नगर पालिका व ठेकेदार...

नाला निर्माण में लापरवाही: नीम का पेड़ गिरा, नगर पालिका व ठेकेदार पर 16 हजार जुर्माना


जलालपुर अंबेडकर नगर । जलालपुर नगर पालिका द्वारा विस्तारित क्षेत्र में जल निकासी के लिए कराए जा रहे नाला निर्माण के दौरान ठेकेदार की उदासीनता के चलते वर्षों पुराना हरा-भरा नीम का पेड़ गिर गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वनक्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार ने जलालपुर नगर पालिका और संबंधित ठेकेदार पर 16 हजार का आर्थिक दंड लगाया है, जिसे एक सप्ताह के भीतर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विदित हो कि जलालपुर से अकबरपुर मार्ग स्थित हाथी मंदिर तक जल निकासी के लिए करीब एक वर्ष पूर्व नाले की खुदाई की गई थी। इसी दौरान पेड़ की जड़ों को नुकसान पहुंचा, जिसके चलते वह सड़क के बीचो-बीच गिर गया और आवागमन बाधित हो गया। वन क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार ने बताया कि मामले में 16 हजार आर्थिक दंड लगाया गया है तथा डीएफओ को पत्राचार कर मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति भी की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित पक्षों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments