Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या न्यास द्वारा स्थापित की गई नवग्रह वाटिका

अयोध्या न्यास द्वारा स्थापित की गई नवग्रह वाटिका


◆ राजा राम मोहन राय गर्ल्स पीजी कालेज के परिसर में नवग्रह वाटिका व हरिशंकरी के पौधे किए रोपित


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह की संस्था अयोध्या न्यास द्वारा राजा राम मोहन राय गर्ल्स पीजी कालेज में पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर में नवग्रह वाटिका निर्माण हेतु नौ ग्रहों के प्रतिनिधित्व करने वाले पौधे रोपित किए गए। पूर्व सांसद द्वारा सूर्य ग्रह का सफेद मदार, चंद्रमा का पलाश, मंगल का खैर, बुध का मौलश्री, बृहस्पति का पीपल, शुक्र का गूलर, शनि का शमी, राहु का चंदन व केतु ग्रह का करौंदा के पौधों का रोपण किया गया। हरिशंकरी का एक पौधा लगाया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए सभी में टी गार्ड लगाए गए।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि वर्तमान परिवेश में प्रसन्न चित्त, स्वस्थ बनने हेतु व आध्यात्मिक सुख-शांति प्राप्त करने हेतु हमको नवग्रह वाटिका की आवश्यकता है। नवग्रह वाटिका में लगे पौधे हमारे लिए बहुत ही उपयोगी हैं। सभी ग्रहों के अनुसार एक-एक पौधा है। इन पौधों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। अधिकांश पौधों का उपयोग हवन-पूजन के दौरान भी किया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति संकल्पित हो। पौध रोपण के साथ उसके सुरक्षा व पोषण की जिम्मेदारी भी ले। इसे अपने जीवन में एक अभियान की तरह से ले।

इस अवसर पर सवेरा परिवार के आचार्य शिवेन्द्र त्रिपाठी, महाविद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रो मंजूषा मिश्रा, प्रो. रोमा अरोरा, प्रो. सुषमा पाठक, डा मीनू दूबे, डा प्रज्ञा मिश्रा, सुषमा शुक्ला, प्रज्ञा मिश्रा, कविता सिंह, डॉ ज्योतिमा सिह, पूनम शुक्ला, पूजा मिश्रा, पूनम पाठक सहित महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments