Tuesday, October 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापत्रकारों के कल्याण और चुनौतियों पर राष्ट्रीय कार्य परिषद में हुआ मंथन

पत्रकारों के कल्याण और चुनौतियों पर राष्ट्रीय कार्य परिषद में हुआ मंथन


◆ 22 राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने किया समापन


अयोध्या। देश में पत्रकारों की दशा और दिशा में सुधार तथा पत्रकारों के कल्याण से जुड़े विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य परिषद में व्यापक मंथन किया गया। कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने किया। राष्ट्रीय कार्य परिषद के सफल आयोजन के लिए एनयूजेआई की उत्तर प्रदेश इकाई और विशेष रूप से अयोध्या इकाई के वरिष्ठ पत्रकार एवं एनयूजेआई के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी के प्रयासों की सराहना की गई।

समापन अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों की दृष्टि और अनुभव आम व्यक्ति की तुलना में अलग तथा अधिक परखने वाला होता है। पत्रकार समाज के विभिन्न विषयों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एनयूजेआई के राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और पत्रकारों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से मिले सहयोग के लिए जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि शशांक त्रिपाठी एक कुशल जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे अधिकारी मिलें तो व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव है।

दो दिवसीय कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों से एनयूजेआई के 200 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। विभिन्न सत्रों में पत्रकारिता के सामने मौजूद चुनौतियों, पत्रकारों के हितों और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश संगठन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद पांडेय ने किया। कार्यक्रम में यूपीओजे के संस्थापक सदस्य मिलिंद द्विवेदी, रायबरेली के प्रांतीय अध्यक्ष सर्वेश सिंह, प्रदेश महामंत्री आनंद करण, अतुल जिंदल, कविता राय, चंडीगढ़ के दीपक बलदेव शर्मा, रांची के पुरुषोत्तम, कर्नाटक-तेलंगाना से बड़े प्रभाकर मलिक, राजीव शुक्ला लखनऊ, अयोध्या के जयप्रकाश सिंह, सचिन, प्रेस क्लब के नाथ बक्श सिंह, मधुकर पांडेय, संजय रस्तोगी, बिहार के राकेश, त्रिलोकी नाथ द्विवेदी, गाजियाबाद की सुनीता उपाध्याय, प्रदीप पाठक, राजेश कुमार सिंह, अनुज तिवारी सहित अन्य पत्रकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। हनुमान बाग के महंत जगदीश दास ने भी जिलाधिकारी का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments