Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद मंगलवार को भरतकुण्ड में करेंगे...

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद मंगलवार को भरतकुण्ड में करेंगे जनसभा को सम्बोधित


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की लोक सभा चुनाव को लेकर जनसभाएं प्रारम्भ हो रही है। मंगलवार को विधानसभा बीकापुर के भरतकुण्ड सरोवर के बगल मैदान में निषाद पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष संजय निषाद जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जनसभा दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद 14 मई को जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जनसभा को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी गई है। बैठक में बिन्दुवार तैयारियों की समीक्षा की गई है। जनसभा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली जनसभा की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी को तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments