Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में होगी तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता

अयोध्या में होगी तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता


◆ 25 से 30 नवबंर तक चलेगी प्रतियोगिता, एक हजार के लगभग तीरंदाज होंगे शामिल


अयोध्या। जनपद में तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अयोजित की जाएगी। 25 नवबंर से अयोजित होने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। समापन 30 नवम्बर को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा होगा। जीआईसी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में लगभग एक हजार तीरंदाज शामिल होगें। जिसको लेकर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने जिला व पुलिस प्रशासन, महापौर के साथ तैयारी बैठक की।



तीरंदाजी संगठन के प्रदेश सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि तीरंदाजी की तीन कैटेगरी की होती है। इंडियन राउंड प्रतियोगिता जिसमें लकड़ी का धनुष होता है। रिकर्व राउंड प्रतियोगिता में वही धनुष इस्तेमाल होता है जो भगवान राम व अर्जुन प्रयोग करते थे तथा मॉडर्न धनुष कंपाउंड प्रतियोगिता। प्रतियोगिता 25 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी। इसमें 35 स्टेट व 8 सर्विसेज की टीमे भाग लेंगी। एक टीम में 20 से 30 सदस्य होते है। इस प्रकार हजार के लगभग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 25 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन तथा 30 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समापन करेंगे।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बताया कि तीरंदाजी में एशियन गेम्स में बहुत अच्छा प्रर्दशन किया है। आयोजित प्रतियोगिता में कई एशियन गेम्स के मेडल विनर  खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी के साथ बैठक की गई है। जिसमें बैठक में खिलाड़ियों के रहने खाने व उनकी सुरक्षा के लिए मंत्रणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments