◆ 25 से 30 नवबंर तक चलेगी प्रतियोगिता, एक हजार के लगभग तीरंदाज होंगे शामिल
अयोध्या। जनपद में तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अयोजित की जाएगी। 25 नवबंर से अयोजित होने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। समापन 30 नवम्बर को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा होगा। जीआईसी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में लगभग एक हजार तीरंदाज शामिल होगें। जिसको लेकर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने जिला व पुलिस प्रशासन, महापौर के साथ तैयारी बैठक की।
