Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानरेंद्र मोदी चौथी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री - हेमंत बिस्वा सर्मा

नरेंद्र मोदी चौथी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री – हेमंत बिस्वा सर्मा


◆ 11 सांसदों के साथ असम के सीएम पहुंचे अयोध्या करेंगे रामलला का दर्शन


अयोध्या। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सर्मा अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की हार पर उन्होंने कहा कि देश में 542 सीटे हैं। कहीं हारेंगे कहीं जीतेंगे। उसमें कोई इशू नहीं है। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री तो बन गए। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। प्रभु राम का आशीर्वाद मिला है। इससे पहले स्वाधीन भारत में जवाहरलाल नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। अब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे। राम लला से प्रार्थना है कि नरेन्द्र  मोदी को चौथी बार भी देश का प्रधानमंत्री बनाएं।

अयोध्या के डेवलपमेंट पर बोले हेमंत बिस्वा सर्मा कहा एयरपोर्ट देखकर ही अयोध्या कितनी अच्छी है इससे पता चलता है। बाकी अभी देखते है।


गांधी परिवार पर जवाबदेही न हो इसलिए हो रहा है यह प्रोपोगेंडा


असम के सीएम ने कहा कि भारत के इतिहास में कोई प्रधानमंत्री तीसरी बार शपथ लेगा यह एक ऐतिहासिक मूवमेंट है। हमारी जेनरेशन ने ऐसा कभी नही देखा। हम लोगों ने सुना था कि जवाहर लाल नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन हमारी जेनरेशन ने वह नही देखा था। ये बहुत बड़ा सौभाग्य है। पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम भारत की ओर अग्रसर होने जा रहा है।
विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा कि हार में भी यह लोग जश्न मानते है। इंडी गठबंधन व कांग्रेस को कोई सवाल नही कर रहा है कि 10 साल में भी आपकी संख्या 100 तक क्यों नही पहुंचा है। गांधी परिवार पर जवाबदेही न हो इसलिए यह प्रोपोगेंडा कर रहे है हारे हुए पार्टी का विजय उल्लास मना रहे है। मैनें नही सुना था कि परीक्षा थर्ड डिवीजन मिले फिर भी आप उल्लास मनाएं बहुत आनंद मानाएं कि फेल नही हुए थर्ड डिवीजन पास हो गए। लेकिन जिनको फर्स्ट डिवीजन मिला उनको लोग दबाव डाल रहे हैं। लेकिन जनता सब देख रही हे।


एयर पोर्ट पर रहे सुरक्षा के कड़े प्रबंध


असम के सीएम के आने से पूर्व से ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके साथ असम के 11 सांसद भी अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए आए हैं। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उ.प्र. सरकार की ओर से प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा व महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments