Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनमो नमो मोर्चा धूमधाम से मनाया गया प्रधान मंत्री का जन्मदिन

नमो नमो मोर्चा धूमधाम से मनाया गया प्रधान मंत्री का जन्मदिन


आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर चौक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर नमो नमो मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी और जिला मीडिया प्रभारी विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

हम आपको बता दें कि हर साल 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाता है। जिसे नमो नमो मोर्चा के शीर्ष पदाधिकारियो के निर्देश पर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी और मीडिया प्रभारी विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। भंडारे में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पूडी, हलवा और छोला का प्रसाद ग्रहण किया। पदुमपुर चौक पर किए गए इस कार्यक्रम से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने नमो नमो मोर्चा के द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना में लगे हुए हैं। लोगों ने कहा कि इस तरीके का कार्य करने से लोगों में संगठन के प्रति जागरूकता और सामनजस्ता का परिचय देने का कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments