Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकर गुप्ता ने पेश की गंगा जमुनी तहजीब की...

नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकर गुप्ता ने पेश की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

0

◆ जुलूस में शामिल लोगों एवं श्रद्धालुओं के लिए शरबत स्टाल लगाकर अपने हाथों से पिलाया शरबत


अंबेडकर नगर। इबादत और लड़ाई झगडे के लिए निषिद्ध माने जाने वाले मुहर्रम महीने की दसवीं तारीख को नगर पंचायत अशरफपुर क्षेत्र में निकाले जाने वाले जुलूस में शामिल लोगों एवं मखदूम साहब के अस्ताने पर आने वाले श्रद्धालुओ के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए कई स्थानों पर निःशुल्क शरबत के स्टॉल लगाए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने स्वयं ताजियादारो को अपने हाथों से शरबत पिलाकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में मुख्य बाजार बसखारी, नगर पंचायत कार्यालय अशरफ पुर किछौछा के सामने व सलामी गेट पर निःशुल्क शरबत स्टाल लगाकर कर लोगों को शरबत पिलाया गया।इसी के साथ अज़ीज़ अशरफ व इतेजामिया कमेटी से जुड़े अन्य सदस्यो एवं कई अन्य समाज सेवियों के द्वारा ताजिया जुलूस में शामिल लोगों की खातिरदारी करने के लिए  निशुल्क जल एवं शरबत का स्टाल लगाया गया है।मोहर्रम माह मुस्लिम कलेंडर का पहला महीना है। जिसकी दसवीं तारीख का विशेष महत्व है। मोहर्रम के महीने में जहां सुन्नी समुदाय के लोग ताजिया सजा कर जुलुस निकलते हुए ताजिया पुर्सी करते हैं। वहीं शिया समुदाय के लोग इसे मातम के रूप में मनाते हैं। इसलिए मोहर्रम के महीने को इबादती एवं मातमी महीना भी कहा जाता है। मुहर्रम माह में लड़ाई झगड़ा करने की मनाही है।यह महीना मुसलमानो के द्वारा इबादत के लिए पवित्र माना गया है। वहीं इस दौरान नगर क्षेत्र में चुने के छिड़काव के साथ साथ समुचित साफ़ सफाई की व्यवस्था भी नगर पंचायत के द्वारा की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version