Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचुंगी नाका के निकट पीपल के पेड़ के नीचे चल रहे मीट...

चुंगी नाका के निकट पीपल के पेड़ के नीचे चल रहे मीट की दुकान पर नगर पालिका ने जारी किया नोटिस


◆ दुकान तो नहीं हटा लेकिन हट गया बोर्ड


अम्बेडकर नगर। जिला मुख्यालय के चुंगी नाका मीरानपुर में पीपल वृक्ष के नीचे बरसों से चल रहे मीट की दुकान को नगर पालिका द्वारा नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाया गया। दुकान न हटने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। गौरतलब है कि शिव शंकर सिंह ने दुकान को हटाए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी।


File Photo

नगर पालिका द्वारा संबंधित शिकायत के आधार पर दुकानदार को 20 सितम्बर को नोटिस जारी करते हुए दुकान को पीपल वृक्ष की नीचे से हटाए जाने की आख्या रिपोर्ट भी प्रेषित कर दिया, जबकि संबंधित दुकान को नोटिस जारी हुए 10 दिन से ऊपर हो गए लेकिन दुकान तो नहीं हटी पर बोर्ड जरूर हट गया और चिकन मटन बेचने वाले बोर्ड की जगह अब अब्बास चिकन शाप हो गया। अब देखना यह है कि संबंधित दुकानदार के ऊपर कोई कार्रवाई होती है य हर बार की तरह इस बार भी महज नोटिस जारी करके विभाग खानापूर्ति कर इस बार भी इत श्री कर लेगा या पीपल वृक्ष के नीचे चल रहे दुकान को नगर पालिका प्रशासन हटा देने में कामयाब होगा। इस संबंध में जब नगर पालिका की ई ओ बिना सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुकान हटाए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया था यदि दुकान नहीं हटाया गया हैं तो पुलिस बल के साथ दुकान को हटाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments