Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागृहकर कर जमा करने के लिए नगर निगम ने लगाया कैम्प

गृहकर कर जमा करने के लिए नगर निगम ने लगाया कैम्प


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या द्वारा गृहकर व जलकर की वसूली हेतु वार्ड-3 सहादतगंज, वार्ड-21 सरदार भगत सिंह, वार्ड-7 सलारपुर में प्राइमरी विद्यालय सहादतगंज के निकट कैम्प लगाया गया। लाउड स्पीकर के माध्यम से वार्डों के निवासियों को कैम्प पर आकर गृहकर जलकर जमा किये जाने हेतु प्रसारित किया गया। कैम्प गृहकर जलकर से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण करने के साथ साथ गृहकर जलकर जमा किया गया, जिसमें आज 18 रसीद के साथ रू0 70,000 की की राजस्व वसूली हुई। इस अवसर पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेन्द्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविन्द सिंह यादव, कर अधीक्षक छोटे लाल (प्रभारी) राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र पटेल, कर संचयक प्रदीप वर्मा, राधेश्याम वर्मा, मुनीर, दीपक साहू, आई0टी0 कोवार्डीनेटर अमित कालिया सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments