Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते दो...

अविवि की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते दो छात्रा धरी गई


◆ तीन पालियों की परीक्षा में 110594 में से 2383 परीक्षार्थी अनुपस्थित


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एनईपी बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की तीन पालियों की परीक्षा में 110594 परीक्षार्थियों में से 2383 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विवि की प्रथम पाली की परीक्षा में 16397, द्वितीय पाली में 59938 व 37259 परीक्षार्थियों में से क्रमशः 893, 1080 व 410 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की द्वितीय पाली परीक्षा में सचलदल की तलाशी में बहराइच के राजा भैया मेमोरियल महाविद्यालयम महसी में एक छात्रा एवं कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय उत्तम नगर, बड़नापुर, बहराइच में एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई। इन छात्राओं पर सचलदल द्वारा परीक्षा नियमानुसार कार्यवाही की गई।

मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से बताया कि मंगलवार को स्नातक सेमेस्टर तीन पालियों की परीक्षा में 110594 परीक्षार्थियों में से 2383 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 47542 छात्र व 63052 छात्राएं रही जिनमें 1551 छात्र एवं 832 छात्राएं अनुपस्थित रही। मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर शासन की मंशानुरूप नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सचलदल द्वारा विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिनमें बहराइच जनपद के दो महाविद्यालय में दो छात्राएं नकल करते हुए पकड़ी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments