Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागैंगस्टर एक्ट में मुनव्वर उर्फ रियाज की मोटरसाइकिल कुर्क

गैंगस्टर एक्ट में मुनव्वर उर्फ रियाज की मोटरसाइकिल कुर्क


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जिले में गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन व पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को संयुक्त टीम ने अभियुक्त मुनव्वर उर्फ रियाज की अवैध संपत्ति के रूप में चिह्नित एक मोटरसाइकिल को कुर्क कर लिया। वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में की गई। जांच में यह पाया गया था कि अभियुक्त ने संगठित आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित की थी। इन्हीं अवैध आय से उसकी पत्नी साजरुन निशा के नाम से उक्त मोटरसाइकिल खरीदी गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में सोमवार को तहसीलदार अकबरपुर व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल को नियमानुसार कुर्क कर प्रशासन की ओर से प्रशासक भी नियुक्त किया गया। अभियुक्त मुनव्वर उर्फ रियाज पुत्र अजमुद्दीन, निवासी ग्राम कल्यानपुर तारा खुर्द, थाना मालीपुर, का कई थानों में लंबा आपराधिक इतिहास दर्ज है। कुर्की कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी मनी कुमार तथा आशीष शुक्ला शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments