Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित


अयोध्या। आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी है। इस सूची में जिले के कुल 109 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के बाद तैयार की गई यह सूची अब अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। सभी विद्यालयों की भौतिक स्थिति, बैठने की क्षमता, सुरक्षा, बिजली, पानी, शौचालय और निगरानी व्यवस्था के आधार पर यह चयन किया गया है।

पिछले वर्ष परीक्षा केंद्रों में शामिल 16 विद्यालयों को इस बार सूची से हटाया गया है। इनमें वे स्कूल शामिल हैं जहाँ संसाधनों की कमी, अपर्याप्त निगरानी व्यवस्था या भवन की अनुपयुक्त स्थिति मिली है। जिन स्कूलों में पिछले वर्ष शिकायतें दर्ज हुई थीं या त्रुटियां पाई गई थीं, उन्हें इस बार प्रस्तावित सूची में जगह नहीं दी गई है। 16 नए विद्यालयों को सूची में प्रस्तावित किया गया है। परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर विद्यालय संचालकों को चार दिसम्बर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। समय सीमा के बाद आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और अंतिम सूची जारी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों को अंतिम मंजूरी निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दी जाएगी। जिन विद्यालयों में सीसीटीवी, पर्याप्त कक्ष, फर्नीचर, इंटरनेट सुविधा, जनरेटर और निगरानी तंत्र बेहतर पाया जाएगा, वही परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments