Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद प्राइस मनी खेल प्रतियोगिता की शुरूवात शुक्रवार से

सांसद प्राइस मनी खेल प्रतियोगिता की शुरूवात शुक्रवार से


◆ राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह करेंगी उद्घाटन, सांसद ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप


अयोध्या। एक मार्च से मकबरा के डा भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित होने वाली सांसद महिला प्राइस मनी खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम स्थल का सांसद लल्लू सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया। बचे हुए कार्यों को शाम तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सांसद व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह दिन में 12 बजे करेंगी। खेल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी महानगर महिला मोर्चा को सौंपी गई है। इस दौरान कबड्डी, खोखो, रस्साकशी, 100, 200, 400, 800 दौड़, 100 गुणा 4 रिले, लांग जंप का आयोजन होगा। विजयी खिलाडियों को नकद पुरूस्कार देकर उत्साहवर्धन किया जाएगा।

सांसद लल्लू सिंह ने निरीक्षण के दौरान बताया कि तरह के आयोजनों प्रतिभाओं को मंच मिलता है। जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है। पीएम मोदी के नेतृत्व की सरकार ने लगातार खेलों को बढ़ावा दिया। जिससे आज राष्ट्रीय तथा अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर खिलाडियों के प्रर्दशन में निखार आया है। खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से खिलाडियों की प्रतिभा निखारने का कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया शुक्रवार से प्रतियोगिता की शुरूवात होगी । प्रतियोगिता का समापन 3 मार्च को प्रदेश सरकार की बाल विकास एवं महिला कलयाण मंत्री बेबी रानी मौर्य करेंगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। महिला खेल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है।

निरीक्षण के दौरान अनूप दुबे, विश्वनाथ सिंह, अभिषेक सिंह, पंकज द्विवेदी, सरवरे आलम, राकेश मौर्य, धर्मेन्द्र सिंह कीर्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments