Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर उपचुनाव में चुनाव प्रक्रिया को लेकर न्यायालय जाएंगे सांसद अवधेश प्रसाद

मिल्कीपुर उपचुनाव में चुनाव प्रक्रिया को लेकर न्यायालय जाएंगे सांसद अवधेश प्रसाद


◆ 27 फरवरी को जिला मुख्यालय पर करेंगे सत्याग्रह


अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर उपचुनाव की चुनावी प्रक्रिया को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। सिविल लाइन के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने इसकी घोषणा की। सांसद ने आरोप लगाया कि मिल्कीपुर चुनाव में बेईमानी नही लोकतंत्र पर डाका पड़ा है। यह हिंदुस्तान की पहली घटना है कि जब सरकारी पीठासीन अधिकारियों को खुल्लम खुल्ला 200 वोट का टारगेट दिया गया था। बाहरी लोगों को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि इन सभी का उनके पास सबूत है जिसे लेकर वह न्यायालय जाएंगे। इससे इतिहास कायम होगा। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा कि जिले की एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं को लेकर 27 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना देगें। उन्होंने कहा महाकुंभ कोई नया पर्व नही है। जब तक धरती आसमान रहेंगे तब तक यह पर्व होता रहेगा। सपा सरकारों में चार बार महाकुम्भ का आयोजन किया गया था। किसी की भी जान नही गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments