Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वालंबी भारत अभियान व अवध विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू

स्वालंबी भारत अभियान व अवध विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू


◆ एमओयू से रोजगार के नए अवसर बनेगें – कुलपति


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ एवं सतत् शिक्षा विभाग तथा स्वालंबी भारत अभियान अयोध्या, उत्तर प्रदेश के बीच एम.ओ.यू किया गया। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में मंगलवार को कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देशन में कुलसचिव डॉ.अंजनी कुमार मिश्र व स्वावलंबी भारत अभियान के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव के मध्य समझौता ज्ञापन प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए गए। कुलपति ने बताया कि इस एमओयू से विद्यार्थियों में उद्यमिता व स्वालंबन की प्रवृत्ति विकसित होगी और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों में उद्यमिता की ओर बढ़ावा देने के लिए अनुबंध किया गया है। मौके पर प्रो. शैलेन्द्र कुमार, अवध प्रांत के पूर्णकालिक राजीव कुमार और स्वदेशी जागरण मंच के दिलीप कुमार उपाध्याय, विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव दिनेश मौर्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments